फोटो समाचार
झबरेड़ा। हरचंदपुर माजरा गांव में गन्ने के खेतों के बीच से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के हरचंदपुर माजरा निवासी सुखपाल बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बेहडेकी गांव के पास गन्ने के खेतों में खाद डालने गया था। जब वह खेत के बीच में पहुंचा तो गन्ने के खेत में एक मोटर साइकिल पड़ी देखी। किसान ने लावारिस मोटरसाइकिल की सूचना इकबालपुर पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर आकर बाइक को कब्जे में ले लिया। ग्रामीण बाइक चोरी होने की आशंका जता रहे हैं क्योंकि पांच दिन पूर्व पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बेहडेकी गांव से 12 मोटर साइकिल चोरी की बरामद की थी। इकबालपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है कि बाइक के नंबर के मुताबिक उसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।