हरिद्वार रोड से बालावाली तिराहे तक निकाली गई ट्रैक्टर रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर किसान मोर्चा द्वारा महाजनसंपर्क अभियान में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस मौके पर हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तुहर दाल की एमएसपी में 400 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी कर सरकार ने किसानों को तोहफा दिया है।
शुक्रवार को किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की शुरुआत लक्सर कस्बे के हरिद्वार रोड मोहल्ले से बालावाली तिराहे तक की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा की देश प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है इसीलिए किसान सम्मान निधि तथा उनकी फसलों पर एमएसपी में बढ़ोतरी की गई है। कहा कि सरकार के इस कदम से किसानों को बड़े स्तर पर लाभ होगा और नई फसल के लिए अच्छे दाम भी मिलेंगे। इसके अलावा सामान्य ग्रेड की धान का एमएसपी 143 रुपए बढ़ाकर किसानों का सम्मान किया गया। जिला पंचायत सदस्य मनीष चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान, चौधरी राजेंद्र सिंह, नगर पालिका चेयरमैन अंबरीश गर्ग, डॉ विजय गुप्ता, विकास खटाना, नेपाल सिंह, मोहित वर्मा, देवेंद्र चौधरी, अनुज अग्रवाल, राजेश गुप्ता, अजय गुप्ता, ज्ञानचंद सिंह, सतीश चौधरी व पृथ्वी राणा आदि अनेक सम्मेलन रहे।
फोटो समाचार
भाजपा ने नौ साल में किया सौ साल के बराबर काम : निशंक
लक्सर। विधानसभा लक्सर में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा के नौ वर्ष के कार्यकाल में देश आज विकसित देशों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत को विदेशों में भी अग्रणी पंक्ति में खड़ा हुआ देखा जा रहा है।
गर्ग डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत व नगरपालिका के चेयरमैन अंबरीश गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब से देश में राज्य की बागडोर भाजपा के हाथों में आई है। तब से देश ने अपने नौ साल में सौ साल जितना विकास किया। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ वर्षों में देश इतना विकास करेगा कि जितना आम नागरिक ने नहीं सोचा। उन्होंने नव मदाताओं से अपील की कि वह घर-घर जाकर भाजपा की नीति में रीति लोगों को बताएं, साथ ही भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की बाबत भी ग्रामीणों को जानकारी दें। इस मौके पर दीपांशु विद्यार्थी विक्रम भुल्लर, दीपांशु शर्मा, अभिनव चौहान, लेखराज सिंह, विवेक कश्यप, राहुल चौधरी, वरुण चौधरी, पवन कश्यप, राहुल कुमार, वंश तायल, व रजत मित्तल आदि शामिल थे।