फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उकिमो ने घेरा ऊर्जा निगम का कार्यालय, एमडी दफ्तर पर प्रदर्शन के लिए चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों से जुड़ी बिजली समस्याओं के लिए उत्तराखंड किसान मोर्चा ने कांवड़ पटरी पर रैली निकालकर एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ के नेतृत्व में ऊर्जा निगम अधिकारियों के सामने किसानों ने छह सूत्री मांगें रखीं।
विज्ञापन

मोर्चा की ओर से दिए गए पत्र में किसानों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में कहा गया कि ऊर्जा निगम से संबंधित कई समस्याओं के कारण किसान परेशान हैं और उनका जल्द समाधान किया जाना जरूरी है। मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने एमडी कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि मोर्चा की मांग हे कि किसानों पर स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव न बनाया जाए। इसके अलावा किसानों के नलकूप और घरेलू विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई । किसानों का कहना है कि बिजली व्यवस्था से संबंधित समस्याओं के बीच कनेक्शन काटे जाने से उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। पत्र में विद्युत अधिभार से संबंधित राहत देने एवं घरेलू और नलकूप उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

मोर्चा ने नलकूपों के बिजली बिलों को लेकर भी किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग करते हुए पारदर्शी व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया है। किसान मोर्चा ने घरेलू और नलकूप कनेक्शनों पर ली जाने वाली अतिरिक्त सुरक्षा राशि को समाप्त करने की मांग भी रखी है।
मोर्चा का कहना है कि किसानों पर पहले से ही आर्थिक बोझ है। ऐसे में बिजली से जुड़ी अतिरिक्त देनदारियों से उन्हें राहत मिलनी चाहिए। पत्र में किसान हित में सभी छह सूत्री मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान कराने की मांग की है। इस मौके पर चौधरी महकार सिंह, जसबीर सरदार, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र लंबरदार, पवन त्यागी, दुष्यंत, धमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें