फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में उक्रांद बनाएगी राज्य में सरकार: कुकरेती

Sun, 01 Mar 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित
विज्ञापन

रुड़की। रामनगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व होली मिलन समारोह में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पार्टी 2027 के चुनाव में सरकार बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान है तथा जल, जंगल, जमीन और जवानी की सुरक्षा व स्थानीय लोगों को बेहतर प्रशासन देने का सपना अधूरा है। कार्यक्रम में जिला संयोजक दीपक लाखवान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक लाखवान ने आनंद राज पनियाला को जिला महामंत्री, आनंद चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा व जयभारत रावत को उपाध्यक्ष, अंकित राणा, उदय सिंह चौहान व नरेंद्र रावत को संगठन मंत्री, सतेन्द्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, विमल शर्मा को प्रवक्ता तथा विपिन चौधरी को खेल प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा। सम्मेलन में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी कमला बमौला, रमेश चंद्र बड़ाकोटी और भुवन चंद पंत सहित अन्य को सम्मानित किया गया। मौके पर पंकज व्यास, जयप्रकाश उपाध्याय, तराई मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, केंद्रीय महामंत्री राजेश्वरी रावत, गणेश काला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें