फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो युवकों पर बाइक सवारों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर निवासी दो युवकों पर घर लौटते समय पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पीछे से आ रहे कुछ राहगीरों ने दोनों घायलों को उठाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर निवासी जोध सिंह ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र शिवम सैनी अपने साथी विपिन सैनी के साथ पांच जनवरी को मंगलौर से घर लौट रहा था। शाम करीब 5:30 से 6:30 बजे के बीच जब वे खतरी के बाग के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनपर हमला कर दिया।



इससे उनको गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में से एक युवक की पहचान निजामपुर निवासी विकास के रूप में हुई है। दो हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पीड़ित ने पुलिस से उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें