फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर दो कंपनी कर्मचारियों से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने दो युवकों को जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद हथियारों के बल पर दोनों से मोबाइल और नकदी लूट ली। शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और दोनों को लक्सर क्षेत्र के फेंककर फरार हो गए। किसी तरह दोनों घर पहुंचे और जानकारी परिजनों को दी। साथ ही पुलिस को तहरीर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव नगला इमरती निवासी आदेश और रजत मंगलौर क्षेत्र की एक दवा कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म होने पर कंपनी की बस उन्हें लंढौरा बस अड्डे पर छोड़कर चली गई। दोनों नगला इमरती आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक कार आकर रुकी, जिसमें चार लोग बैठे थे। कार सवारों ने दोनों से चलने के लिए पूछा। दोनों ने नगला इमरती जाने की बात कही तो कार सवार दोनों को छोड़ने के लिए तैयार हो गए, लेकिन दोनों ने कार में बैठने से इनकार कर दिया। आरोप है कि कार सवारों ने दोनों को जबरन कार में बैठा लिया। इसी बीच कार सवारों ने एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने के बहाने कार लक्सर की ओर मोड़ ली।
दोनों ने विरोध किया तो कार सवारों ने हथियार दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद कार सवार दोनों को लक्सर के पास कुआंखेड़ा गांव के बाहर लेकर पहुंचे और उनकी जेब में रखी आठ सौ रुपये की नकदी और दोनों के मोबाइल छीन लिए। साथ ही कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। किसी तरह दोनों रात में ही गांव पहुंचे और परिजनों को आपबीती सुनाई। रविवार को दोनों ने लंढौरा पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। चौकी प्रभारी नितेश शर्मा का कहना कि मामला रुपयों के लेनदेन का लग रहा है। फिर भी सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार सवारों की तलाश की जा रही है। उधर, मंगलौर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें