फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक लापता

सार

संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक लापता हो गए।संवाद पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने भगवानपुर चंदनपुर जाने वाले रास्ते पर सुशील निवासी भगवानपुर चंदनपुर को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक लापता हो गए। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महक सिंह निवासी लिब्बरहेड़ी ने तहरीर देकर बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार 11 सितंबर को घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं, इकबाल निवासी मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र सुहेल आठ सितंबर को घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोग फरार हो गए। सोमवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि टांडा भनेड़ा रोड पर कुछ लोग आम के बाग में बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनसे 2300 रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मोहम्मद रफी और अनफाल निवासी मोहल्ला मलानपुरा व अंजार निवासी मोहल्ला मिर्दगान का चालान कर दिया गया है। दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने भगवानपुर चंदनपुर जाने वाले रास्ते पर सुशील निवासी भगवानपुर चंदनपुर को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें