फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख की स्मैक के साथ तीन युवक किए गिरफ्तार

सार

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।जाबिर निवासी वार्ड आठ मोहल्ला अंसारी, फतेहगंज, वेस्ट बरेली यूपी से 149.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 209.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। साथ ही तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार शाम को पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस को कलियर टंकी चौक पर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने युवक की घेराबंदी कर दबोच लिया और तलाशी ली। तलाशी में 149.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
वहीं, पुलिस ने इमलीखेड़ा भगवानपुर मार्ग से बाइक सवार दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी में युवकों के पास से 60.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बाइक सवार जीशान निवासी खेलड़ी भगवानपुर के पास से 30.25 ग्राम और शौकीन निवासी कोतवाली नगर सहारनपुर के पास से 30.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जाबिर निवासी वार्ड आठ मोहल्ला अंसारी, फतेहगंज, वेस्ट बरेली यूपी से 149.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। स्मैक की कीमत करीब दस लाख रुपये है। एसओ ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें