भगवानपुर। क्षेत्र के ग्राम चौली शाहबुद्दीपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया है।
सहारनपुर निवासी प्रमोद कुमार व राहुल दोनों बाइक से सवार होकर रविवार को किसी काम से भगवानपुर क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में जा रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चौली शाहबुद्दीनपुर के निकट पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। लोगों ने घायलों को मौके से उठाकर रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण का कहना है कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।