पवित्र ध्वज को विधि विधान के साथ नगर में कराई गई परिक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। 57वां श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधि विधान के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव के लिए पूजन किया गया। इसके बाद पवित्र ध्वज को लेकर नगर परिक्रमा की गई। ध्वज को विधि विधान के साथ भगवान श्री रामलीला भवन में स्थापित कर दिया गया है।
रविवार को श्री राधाकृष्ण डाट काली मंदिर पर पंडित अनिल शर्मा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले भगवान श्रीकृष्ण जन्म उत्सव के कार्यक्रमों को लेकर किए जाने वाले ध्वज की पूजा-अर्चना कराई। पूजा में समिति के सभी पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। इसके बाद ध्वज को लेकर नगर परिक्रमा की गई। नगर के निर्धारित मार्गोंं से होती हुई यह ध्वज यात्रा श्री रामलीला भवन पहुंची जहां पर विधि विधान के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव से संबंधित ध्वज को स्थापित किया गया।
नगर परिक्रमा के दौरान ध्वज यात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने ध्वज यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की। ध्वज स्थापित करते समय भगवान श्री राम लीला भवन भगवान श्री कृष्ण के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर विनोद सचदेवा, भूषण पाल, अजय किशोर सिंघल, नरेश चोपड़ा, शोभित गुप्ता, रामकुमार उपाध्याय, पंडित अनिल शर्मा, सोमनाथ वर्मा, आलोक शर्मा, पुनीत भटनागर, कालूराम गर्ग, प्रेम चंद्र गर्ग, प्रभात किशोर सिंघल, हरीश पंवार, सुशील पाल, चौधरी संदीप खटाना, प्रभात चौधरी, अभिनव चौधरी, विजय शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।