फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: होटल कर्मी के लापता होने के मामले में दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने होटल कर्मचारी के संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने के मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। लापता युवक की बाइक लक्ष्मीनारायण घाट से लावारिस हालत में बरामद हुई थी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी तहसील निवासी आयुष उर्फ हैप्पी एक होटल में कार्यरत है। बुधवार को एक युवक उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद आयुष वापस घर नहीं आया। काफी तलाश के बाद परिजनों को उसकी बाइक लक्ष्मीनारायण घाट के पास लावारिस हालत में मिली। युवक ने बाद में बताया कि वह आयुष के साथ गंगनहर पर नहाने गया था। इस दौरान आयुष गंगनहर में डूब गया।

युवक ने दावा किया कि डर की वजह से उसने तत्काल इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। हालांकि परिजनों ने युवक की कहानी पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया कि आयुष को धक्का देकर गंगनहर में गिराया गया है। मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने गंगनहर में आयुष की तलाश शुरू कराई लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुष को घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें