फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो युवकों को 8.11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार देर रात रायसी पुलिस चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी को क्षेत्र में स्मैक बेचने की सूचना मिली थी। उन्होंने दरगाहपुर से अकौढ़ा जाने वाले मार्ग से अंकित कुमार निवासी जमालपुर कलां को स्मैक के साथ पकड़ लिया। वहीं सुल्तानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान सत्संग भवन के पास से रमन कुमार निवासी लाहक कलां, थाना मंडावली जिला बिजनौर व हाल जमालपुर कलां, थाना कनखल को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों युवकों से 8.11 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें