फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे और कारतूस के साथ दो युवक किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पुलिस ने दो तमंचे और नौ कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पुलिस सोमवार को देर शाम गणेशपुर पुल पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि न्यू शाकुंभरी विहार कॉलोनी में दो युवक अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनसे दो 315 बोर के तमंचे और नौ कारतूस बरामद हुए। पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। यहां दोनों से अवैध तमंचों के बारे में जानकारी ली गई। वहीं, पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सागर निवासी मुंडलाना, मंगलौर और तरुण निवासी ग्राम नगला कोयल, मंगलौर को तमंचों व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। सागर के पास से एक तमंचा और पांच कारतूस और तरुण के पास से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई संजय रावत, सिपाही राकेश और शुभम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें