फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फैक्टरी से चोरी करते दो युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। यूपी बोन फैक्टरी में चोरी करने की नीयत से घुसे दो युवकों को सुरक्षा गार्ड ने रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मोटर व फ्रेम मिला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

फैक्टरी के सुपरवाइजर रणजीत ने बताया कि बीती शाम सुरक्षा गार्ड फैक्टरी में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दोनों युवक दीवार फांदकर फैक्टरी में घुस आए और मोटर व अन्य सामान चोरी करने लगे। इसी बीच सुरक्षा गार्ड को उनकी आहट सुनाई दी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने फैक्टरी से सामान चोरी कर रहे दोनों युवकों को रंगेहाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मोटर व फ्रेम बरामद हुआ है।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम शाहनजर व शोएब निवासीगण मोहल्ला मलकपुरा मंगलौर बताया है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि यूपी बोन फैक्टरी से चोरी करते हुए पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें