फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवती से मोबाइल छीनकर फरार दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIलक्सर क्षेत्र में युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बाइक सवारों को आसपास के लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। लक्सर के दरगाह पुलिस निवासी लक्ष्मी 24 मार्च को किसी काम से रुड़की आई थी। वह मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। इतने में पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने युवती के कान से फोन झपट लिया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने बाइक सवारों का पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी तस्लीम निवासी मच्छी मोहल्ला बांदा रोड रुड़की, तसव्वर निवासी खंजरपुर को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से युवती से छीना गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें