IIबिजनौर से परिवार के साथ रविवार रात को कलियर पहुंची थी I
Iदरगाह साबिर पाक में अपने पति के साथ जियारत करने आई एक महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। सोमवार को महिला का शव आसफनगर झाल से बरामद हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
I
Iरविवार रात को शबीना (25) पत्नी आफताब निवासी जंदरपुर कोतवाली देहात बिजनौर अपने पति आफताब और सुसराल वालों के साथ दरगाह में जियारत करने के लिए आई थी। महिला की दिमागी हालात ठीक नहीं बताई जा रही है। दरगाह में आने के बाद महिला को हाजिरी के लिए लाया गया। इसके बाद रात के समय सभी लोग पास में ही एक जगह पर सो गए। कुछ देर बाद परिजनों की आंख खुली तो देखा महिला वहां नहीं थी।
I
I
I
Iपरिजन महिला की तलाश में इधर-उधर निकल गए। इसी दौरान महिला ने स्टील गार्डर पुल से नई गंगनहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक महिला नहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंगनहर में गोताखोरों की मदद से तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि एक महिला गंगनहर में कूद गई थी। सोमवार को शव आसफनगर झाल से बरामद हो गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।I