फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर थाना पुलिस ने 16 ग्राम स्मैक के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक कलियर उर्स मेले में स्मैक बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। स्मैक की कीमत 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की रात एसआई गिरीशचंद्र पुलिस टीम के साथ कलियर-रुड़की रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पंजाब नेशनल बैंक के पास से दोनों युवक को बाइक के साथ पकड़ लिया। युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 16 ग्राम स्मैक और 2350 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जुल्फुकर पुत्र यामीन निवासी रामपुर चुंगी, रुड़की और दीपक चौधरी पुत्र वेदपाल निवासी रुहालकी दयालपुर थाना भगवानपुर बताया। आरोपी युवक बरेली से सस्ते दाम पर स्मैक खरीदकर रुड़की, कलियर और भगवानपुर सहित कई क्षेत्रों में अच्छी कीमत पर बेचते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। टीम में थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने पत्रकारों को मामले की जानकारी दी है। टीम में थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर, एसआई गिरीशचंद्र, गुमान सिंह तोमर, सिपाही संजय पाल, बृजमोहन, देवी प्रसाद, विपेंद्र रावत, ललित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें