फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चेकिंग में धरे गए दो वाहन चोर, चार बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाहन चोरों में एक नाबालिग भी शामिल





गंगनहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की हैं।



गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि कलियर थाना क्षेत्र के माजरी गांव निवासी राजकुमार किसी काम से एक दिसंबर को सुनहरा रोड पर आया था। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार की रात पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक को संदेह के आधार पर रोका। जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवक के पास चोरी की बाइक है। यह बाइक गंगनहर क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम जगपाल उर्फ जग्गू निवासी निवासी सुनहरा रोड बताया।
विज्ञापन


युवक ने बताया कि उसका एक साथी पीछे से चोरी की बाइक लेकर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसके साथी को भी पकड़ लिया। उसका साथी नाबालिग है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि दोनों वाहन चोरों से चार बाइक बरामद की गई हैं। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह चोरी हुई बाइक अहसान निवासी रामपुर, अजीत निवासी अकोढ़ा कलां व इसरार निवासी माहिग्रान की है। दोनों वाहन चोरों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें