फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोर लापता, अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। दो किशोर अलग-अलग जगहों से संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिजनों ने दोनों के तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर गांव निवासी आजम (17) शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने मदरसे में जाकर जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोस्तों से जानकारी लेने पर भी पता नहीं लगा। वहीं, शिवाजी कॉलोनी निवासी सागर (17) शुक्रवार को घर से बाहर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसके दोस्तों और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। दोनों के परिजनों ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सागर की दिल्ली में लोकेशन मिली है। जल्द ही पुलिस को भेजकर उसकी तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें