राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला सलारू में विज्ञान शिक्षक और प्रधानाचार्य दोनों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। शिक्षक न होने से विज्ञान वर्ग के छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यालय में विज्ञान शिक्षक न होने के कारण छात्रों को महत्वपूर्ण विषय की पढ़ाई नियमित रूप से नहीं मिल पा रही है। कई बार अन्य विषयों के शिक्षक अस्थायी रूप से कक्षाएं लेते हैं लेकिन विषय विशेषज्ञता की कमी के कारण छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। वहीं प्रधानाचार्य का पद खाली होने से विद्यालय का प्रशासनिक ढांचा भी कमजोर पड़ा है। वहां विद्यालय में व्यवस्थाओं की निगरानी और शैक्षिक गतिविधियों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला सलारू में विज्ञान और प्रधानाचार्य शिक्षक की कमी को दिखवाकर इसका जल्द समाधान कराया जाएगा। - आकांक्षा राठौर, खंड शिक्षा अधिकारी, रुड़की