फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई और शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मिलापगर में नाली निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट और हंगामा हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों मारपीट करते रहे। इस बीच पुलिस मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि रितिक, महबूब, अरशद खान, शादाब खान निवासी मिलापगर ढंडेरा, सूजल शर्मा निवासी न्यू आदर्श नगर, रुड़की और शुभम सैनी निवासी सलेमपुर, रुड़की का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। वहीं खुलेआम शराब पीने वाले 12 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें