फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल फोन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अंकित कुमार पांडेय निवासी सिविल लाइंस गोंडा ने चंडीगढ़ जीआरपी को तहरीर देकर बताया कि 26 जनवरी को वह लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ से चंडीगढ़ आ रहा था। इस दौरान लक्सर से पूर्व उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया। ट्रेन के चंडीगढ़ पहुंचने पर उसने पुलिस को तहरीर दी। मामले में चंडीगढ़ जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला लक्सर जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ जीआरपी की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें