जैनपुर और लादपुर गांव निवासी दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। भूमि विवाद को लेकर दो गांवों के लोग आमने - सामने आ गए और मारपीट हो गई। दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी प्रकार मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर और लादपुर गांव निवासी दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया, लेकिन इसके बाद भी वह झगड़ा करने पर उतारू रहे। इस पर पुलिस एक पक्ष के जरदीन हसन और समीर निवासीगण जैनपुर और दूसरे पक्ष के हारुन और नाजिम निवासीगण लादपुर को कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि चारों व्यक्तियों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।