फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूल से बेटे को लेने जा रही एक महिला से सरेराह पर्स लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू आदर्शनगर निवासी अभिषेक धारा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की दोपहर करीब एक बजे उनके पत्नी पास में ही स्थित एक स्कूल से बेटे को लेने जा रही थी। इस बीच रास्ते में एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर पत्नी से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, जिनमें बाइक सवार नजर आ रहे हैं। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें