फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के रायसी ओर सुल्तानपुर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में की गई चोरी के माल समेत अकबरपुर ऊद के पास धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से आठ लाख का माल भी बरामद किया है।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने खुलासा करते हुए बताया कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी स्थित दुकान से मोबाइल फोन, स्पीकर आदि सामान समेत लाखों की चोरी करके बदमाश फरार हो गए थे। इसके बाद 25 नवंबर की रात में सुल्तानपुर कस्बे में स्थित कपड़े की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस पीड़ितों की ओर से दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को दोनों जगह वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर ऊद से धर दबोच लिया। बताया कि एक बदमाश उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मखियाली गांव निवासी जावेद और दूसरा लक्सर नगर के केशवनगर मोहल्ला निवासी रवि सैनी है। बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दोनों के पास से पांच लाख की कीमत के कपड़ों से भरे हुए आठ काले-नीले बैग, दो बड़े स्पीकर, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, एक बायोमीट्रिक मशीन, एक कार स्पीकर, 17 महिला दुपट्टे, एक पीली धातू की चैन, एक सफेद धातु की तगड़ी, सफेद धातु के बिछुए, दो जोड़ी बिछुए, एक जोड़ी पायल आदि सामान बरामद कर लिया है। बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें