फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पंजीकरण और मान्यता के बिना चल रहे दो मदरसे सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे मदरसों पर कार्रवाई करते हुए लक्सर तहसील प्रशासन की टीम ने लक्सर क्षेत्र में चल रहे दो मदरसों को बंद कराते हुए सील कर दिया है। दो मदरसों को नोटिस जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अनाधिकृत तौर पर संचालित हो रहे मदरसों की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम के आदेश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग मदरसों की जांच कर रहा है। शनिवार को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पुलिस टीम के साथ लक्सर क्षेत्र में संचालित मदरसों की जांच की।
विज्ञापन




जांच के दौरान मखियाली कलां और खुर्द गांव में संचालित दो मदरसों के संचालक मदरसों के पंजीकरण, मान्यता आदि से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांच में अनियमितताएं मिलने पर दोनों मदरसों को बंद कराते हुए सील कर दिया गया। क्षेत्र में संचालित हो रहे दो अन्य मदरसा संचालकों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि अनियमितताएं सामने आने पर दो मदरसों को सील किया गया है। दो मदरसों को नोटिस जारी कर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है। यदि संबंधित दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें