थाना क्षेत्र के महाड़ी चौक स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में मिले दो प्रेमी युगलों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
शनिवार को महाड़ी चौक के पास एक खाली पड़े कॉम्प्लेक्स में दो युवक और दो युवतियों के होने की सूचना पर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे। संगठनों का आरोप है कि अलग-अलग समुदाय के युवक स्कूली छात्राओं को बहला-फुसलाकर वहां लाए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों युवकों और छात्राओं को थाने पहुंचाया।
पकड़ी गई दोनों युवतियां स्कूली छात्राएं बताई जा रही हैं। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मामले में ‘लव जिहाद’ की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगवानपुर अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।