फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जमीन बेचने के नाम पर स्टांप विक्रेता से दो लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर स्टांप विक्रेता से दो लाख रुपये हड़प लिए जाने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के प्रतापपुर गांव निवासी पंकज कुमार की ओर से न्यायालय को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया गया कि वह लक्सर तहसील में स्टांप विक्रेता है। उसे कृषि के लिए भूमि की आवश्यकता थी। इस दौरान तहसील में ही काम करने वाले रकम सिंह के जरिए उसका परिचय आरोपी प्रमोद कुमार व मनोज कुमार निवासीगण ग्राम महाराजपुर कलां से हुआ।

उन्होंने उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से कराई जिसका नाम उन्होंने सुमित कुमार निवासी महाराजपुर कलां बताया। उन्होंने सुमित कुमार की गांव में कृषि भूमि होने और उसे दिलाने की बात कही। पंकज के अनुसार, 13 फरवरी को दो लाख रुपये लेकर सुमित ने अपनी 0.1854 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री उसके नाम कर दी।
विज्ञापन




इसी बीच 28 फरवरी को उसे पता लगा कि आरोपियों ने संपत्ति के असली मालिक सुमित कुमार के फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी अन्य व्यक्ति को सुमित कुमार दर्शाते हुए भूमि का बैनामा कर उससे दो लाख रुपये हड़प लिए हैं। असली सुमित कुमार ने कोई जमीन बेची ही नहीं है।

उसने आरोपियों से शिकायत की तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस को शिकायत की लेकिन पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर उसने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें