फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लक्सर में पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iपुलिस से बचने के लिए दोनों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
I

Iदो तमंचे और एक बाइक बरामद, पुलिस ने दोनों बदमाशों को भेजा जेल
I
I
I
Iपुलिस ने मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो तमंचे और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, पकड़े गए बदमाशों ने पूर्व में हरिद्वार और यूपी में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
I
Iबृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 21 अक्तूबर को रायसी क्षेत्र के गांव प्रतापपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से तमंचे के बल पर लूट की थी। इसके बाद बदमाशों ने गैस एजेंसी के डिलीवरी ब्वॉय से ढाढ़ेकी गांव के पास 24 हजार की लूट की थी। साथ ही 21 नवंबर को चुड़ियापुर के पास भी गैस डिलीवरी बॉय से भी लूट की थी। तीनों लूट के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

I
Iएसएसपी ने बताया कि बुधवार शाम लक्सर पुलिस को सूचना मिली थी कि गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय के पीछे दो बाइक सवार संदिग्ध जाते देखे गए हैं। इस पर पुलिस मौके पर बाइक सवारों के पीछे लग गई। बताया कि इस बीच बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने किसी तरह जान बचाई और दोनों को पकड़ लिया।
I
I
I
Iपुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो दो तमंचे और 21 हजार की नकदी बरामद हुई। पुलिस दोनों को बाइक सहित कोतवाली ले आई। एसएसपी ने बताया कि अरविंद निवासी गांव रजबपुर, लक्सर और श्रवण निवासी गांव दौलतपुर, थाना बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों अंतरराज्यीय बदमाश हैं और पूर्व में हरिद्वार और वेस्ट यूपी में लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
I
Iदोनों की जेल में हुई थी मुलाकात
I
Iएसएसपी ने बताया कि अरविंद और श्रवण पूर्व में जेल जा चुके हैं। दोनों की जेल में मुलाकात के बाद दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने जेल से बाहर निकलकर जेब खर्च चलाने के लिए लूट की साजिश रची थी। एसएसपी ने बताया कि दोनों शातिर दिमाग के हैं और वहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते थे, वहां पर लूट को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

I
I
I
Iमहंगे शौक रखते हैं दोनों
I
Iपुलिस ने जांच की तो पता चला कि दोनों बदमाश महंगा शौक रखते हैं। अपना शौक पूरा करने के लिए दोनों ही लूट करने लगे थे। दोनों पर अलग-अलग थानों और कोतवाली में करीब 13 केस दर्ज हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें