फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लक्सर से गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण रेलवे ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगा रहा है। लक्सर से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की दो ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन




वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 13009 हावड़ा योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक 28 मार्च को छोड़कर और 13010 योगनगरी ऋषिकेश - हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में 21 मार्च से 7 अप्रैल तक 6 अप्रैल को छोड़कर एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इसके अलावा 13151 कोलकाता - जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में 18 मार्च से 31 मार्च तक 21 मार्च को छोड़कर और 13152 जम्मूतवी - कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में 20 मार्च से 2 अप्रैल तक 23 मार्च को छोड़कर एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया गया है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।



कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस को ठहराव



सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मथुरा क्षेत्र में लगने वाले प्रसिद्ध नरी सेमरी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा के मद्देनजर 18477 - 78 पुरी - योगनगरी ऋषिकेश - पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन को 19 से 27 मार्च तक मथुरा के छाता रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें