फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की चौथ वसूली के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
चौथ वसूली के मामले में गिरफ्तारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे सचिन खोखर के कहने पर खाद व्यवसायी से 50 लाख रुपये की चौथ मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से तमंचा, चाकू और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को एसएसपी राजीव स्वरूप ने गंगनहर कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि आठ अगस्त को खाद व्यवसायी सुनील कुमार अरोड़ा निवासी रामनगर को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने कुख्यात सचिन खोखर के नाम से 50 लाख रुपये की चौथ मांगी थी। चौथ न देने पर उन्होंने जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। इस संबंध में सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई थी। जिसमें गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। जिस नंबर से कॉल आई उसकी पड़ताल कराई गई। काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने हरिद्वार के हरिपुर स्थित एक मकान से अरुण राजपूत (निवासी आवास विकास, सीबी-88, काशीपुर) एवं तुषार चौहान (निवासी मोईदीनपुर थाना करनाल, हरियाणा हाल निवासी काशीपुर, ऊधमसिंह नगर) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है।

इसके अलावा मोबाइल सिम का वह रेपर भी बरामद किया गया है जिससे फोन किया था। दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में संलिप्त कुछ अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि व्यवसायी को धमकी देने वाले अरुण राजपूत को कुख्यात सचिन खोखर से अज्जू सिद्दीकी (उर्फ अंजुम उर्फ अजहर निवासी नई बस्ती, चांद मस्जिद, जसपुर) ने मिलवाया था। अज्जू और अरुण में दोस्ती थी। अज्जू सचिन खोखर को जानता है। सचिन खोखर फिलहाल अल्मोड़ा जेल में बंद है। एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि सचिन खोखर ने ही अरुण राजपूत को कारोबारी मोहन अरोड़ा का नंबर दिया था और 50 लाख रुपये की चौथ मांगने के लिए कहा था। अरुण राजपूत ने इस काम में अपने दोस्त तुषार को भी साथ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें