फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: छेड़खानी के विरोध में दो भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करना परिजनों को भारी पड़ गया। आरोप है कि छेड़खानी करने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के पिता और चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




गांव निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी पास के स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक स्कूल आते-जाते समय उसका रास्ता रोककर आए दिन छेड़खानी करता था। इस हरकत से परेशान होकर कुछ समय पहले परिजनों ने आरोपी के खिलाफ खानपुर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा दिया गया लेकिन तभी से आरोपी परिवार से रंजिश रखने लगा।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को छात्रा के पिता और चाचा खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों को घेर लिया। आरोप है कि उसने पिता पर तमंचे से फायर करने की कोशिश की लेकिन वे किसी तरह मौके से भाग निकले। वहीं चाचा पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को ग्रामीणों की मदद से लक्सर अस्पताल ले जाया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। खानपुर थाना प्रभारी दिगपाल कोहली ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें