फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराई, सरेबाजार बाइक सवारों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस बाजार में दो बाइक आपस में टकराने के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। एक बाइक पर सवार दो युवकों ने दूसरे बाइक सवारों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई और जाम लग गया। पुलिस को सूचना देने पर एक बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात सिविल लाइंस बाजार में धनतेरस पर भीड़भाड़ थी। इस बीच दो बाइक आपस में टकरा गई। बाइक सवारों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने दूसरे बाइक सवारों से गाली गलौज की। एक बाइक पर सवार दो युवकों ने दूसरे बाइक सवारों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इससे बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच किसी ने मामले की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बाजार में जाम को किसी तरह खुलवाया और मारपीट करने वालों की तलाश की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें