फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से चोरी में दो युवकों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की आठ बैटरियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जस्वावाला गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि आठ अगस्त को वह स्कूल पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे। साथ ही क्लास से एक इन्वर्टर, आठ बैटरियों समेत अन्य सामान चोरी हुआ था। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी का सामान बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस गंगनहर पटरी पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से स्कूल से चोरी का सामान बरामद हुआ है। एसओ ने बताया कि कार्तिक और मोनू निवासी जस्वावाला को चोरी में गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें