फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन से पेट्रोल चोरी में केस दर्ज

विज्ञापन
भगवानपुर थाने में पकड़े गए तार चोर। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पुलिस ने सौर ऊर्जा प्लांट से तार चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी है। भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चुड़ियाला के पास 11 अक्तूबर को चोरों ने सौर ऊर्जा प्लांट में घुसकर भारी मात्रा में तार चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार देर शाम दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके पास से दो सौ मीटर तार बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने प्लांट से तार चोरी करने की बात स्वीकारी। साथ ही अपने नाम पारुल और राकेश कुमार निवासी चुड़ियाला बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गांव निवासी एक और व्यक्ति उनके साथ शामिल था, जो फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार चल रहे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें