फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एटीएम की बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार:
विज्ञापन

पुलिस ने निशानदेही पर चोरी की आठ बैटरी भी की बरामद
छह जून की रात डीएवी के पास एटीएम से की थी बैटरी चोरी


संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की।
पुलिस ने एटीएम मशीन की कीमती बैटरी चोरी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से चोरी की बैटरी बरामद की है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएवी कॉलेज के पास कैनरा बैंक की एटीएम मशीन लगी है। छह जून की रात चोरों ने केबिन में घुसकर कीमती आठ बैटरी चोरी कर ली थी। पुलिस ने बैंक प्रबंधक दर्पण गोयल की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। एसएसआई प्रमोद तोमर ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एटीएम केबिन से बैटरी चोरी में दो युवक शामिल थे और वह भारतनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बैटरी चोरी कर अपने घर रखी थी। अब वह बैटरी बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने दोनों के घर पर दबिश देकर चोरी की बैटरी बरामद कर ली। साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई ने बताया कि जुबैर उर्फ जुग्गी निवासी भारत नगर, सलमान उर्फ कुक्कू निवासी माहीग्रान बंदा रोड, रुड़की को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बताया कि बैटरी की कीमत करीब सवा लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें