फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पशु कटान करते दो गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला किला में एक मकान पर पुलिस ने छापा मारकर 200 किलो पशु मांस, कटान के उपकरण और तराजू-बाट बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद मांस को नष्ट करा दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारी अपनी टीम के साथ कस्बे में गश्त पर थे। इसी दौरान बस अड्डा तिराहे के पास एक मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला किला निवासी सलमान और उसके साथी अपने घर के अंदर पशु का कटान कर रहे हैं और मौके पर मांस की काट-छांट चल रही है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। जहां एक व्यक्ति मांस काट रहा था। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और कुछ लोग छत की तरफ भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया। मुख्य आरोपी सलमान मौके से फरार हो गया।
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम उस्मान उर्फ आमिर व उस्मान निवासी मोहल्ला किला, थाना मंगलौर बताया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी पशु कटान से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि वे इस पशु को मलकपुरा निवासी सलमान से खरीदकर लाए थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें