फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कॉलेज से बैटरे चुराने वाले दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पोडोवाली के राजकीय इंटर कॉलेज से चोरी सामान सहित दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के पोडोवाली गांव के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक नवंबर को अवकाश दिवस पर सरकारी स्कूल में रखे इनवर्टर की बैटरी चोरी हो गई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि रोहित कुमार निवासी खानपुर और विपिन पोडोवाली को दो बैटरे सहित पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें