फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोतवाली पुलिस ने लौटाए चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र से चोरी और गुम हुए 2.20 लाख से अधिक कीमत के 15 मोबाइल फोन को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से बरामद किया। बृहस्पतिवार को सीओ नताशा सिंह ने मालिकों को कोतवाली में उनके मोबाइल फोन सौंपे।
विज्ञापन




चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए सीईआईआर पोर्टल का बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने सभी थानों और कोतवाली में पोर्टल संचालन के लिए टीम गठित कर मोबाइल फोन की तलाश के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में लक्सर में सीईआईआर पोर्टल की जिम्मेदारी संभाल रही टीम ने पोर्टल की मदद से कोतवाली क्षेत्र में चोरी और गुम हुए 2.20 लाख से अधिक कीमत के 15 मोबाइल फोन अलग-अलग राज्यों से बरामद किए।



बृहस्पतिवार को सीओ नताशा सिंह ने कोतवाली में फोन स्वामियों को उनके खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन वापस किए। गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर फोन स्वामियों ने पुलिस का आभार जताया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल की मदद से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए टीम लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें