फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लूट के दो आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानुपर इमलीखेड़ा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर तमंचे के बल पर हुई लूट का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया। तमंचे सहित गिरफ्तार हुए दो बदमाशों के कब्जे से चार हजार की नगदी भी बरामद हुई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को शाबाशी देते हुए ढाई हजार इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


भगवानपुर इमलीखेड़ा मार्ग पर गायत्री पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर रात तीन बदमाश आ धमके थे। बदमाशों ने तमंचे के बल पर सेल्समैन से साढ़े सात हजार की नगदी लूट ली थी। इसके बाद तीनों बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पड़ताल में जुटी पुलिस ने नागल पलोनी निवासी राजन और अनुज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर राजन के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो हजार की नगदी बरामद हुई। जबकि अनुज के कब्जे से भी दो हजार की नगदी मिली।

 आरोपियों ने अपने तीसरे फरार साथी का नाम कुलदीप बताया। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि फरार कुलदीप की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसओ सूर्यभूषण नेगी, कांस्टेबल कपिल यादव, विनोद कुमार, रणवीर सिंह, कांटेबल चालक दीपक नेगी आदि शामिल रहे। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने दो दिन के भीतर लूट का खुलासा करने पर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। ढाई हजार इनाम की घोषणा भी की है। वहीं एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने भी पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया।

- पहले भी जेल गया है राजन
लूट के मामले में गिरफ्तार हुआ राजन पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ 2003 में बंदूक चोरी का मुकदमा दर्ज है। अब उसने गांव के ही दो साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाई। कई दिन रैकी के बाद वह अपने मकसद में कामयाब हो गए। मगर पुलिस की नजरों से तीन दिन भी नहीं बच पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें