फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रेडिंग के नाम पर बीस लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने दो खातों में ट्रांसफर किए थे लाखों रुपये

मंगलौर। ट्रेडिंग के नाम पर कस्बे के एक व्यक्ति से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक कमलकांत रतूड़ी ने मुकदमे की जांच शुरू कर दी है।
मंगलौर कोतवाली को मेन बाजार मंगलौर निवासी मनीष सिंघल ने तहरीर देकर बताया कि वह वंशिका अग्रवाल निवासी बेंगलुरु के साथ ट्रेडिंग बिजनेस का काम कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपने और अपनी माता के खाते से वंशिका अग्रवाल के कहने पर दो खातों में बीस लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अब वह खाते से रकम नहीं निकल पा रही है। जब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने स्तर से भी कुछ डिटेल के बारे में पता कर पुलिस को इस मामले से अवगत कराया था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला वंशिका अग्रवाल के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें