फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में वसूली करते फर्जी टीटी धरा गया

Mon, 23 Jan 2017 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जीआरपी और आरपीएफ ने लक्सर रेलवे स्टेशन से फर्जी टीटी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से टीटी का बैज, आईकार्ड, कोट और अन्य नगदी  सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। आरोपी धामपुर बिजनौर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सेामवार को हावड़ा अमृतसर ट्रेन में नजीबाबाद से एक फर्जी टीटी चेकिंग कर रहा था। मामले की जानकारी किसी ने फोन कर लक्सर जीआरपी को दी। इस पर हावड़ा अमृतसर ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी तो जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने टीटी की वेशभूषा में उपस्थित एक युवक से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने अपना नाम अनुराग राजपूत पुत्र अजेंद्र राजपूत निवासी भटयाना खुशहालपुर थाना धामपुर बिजनौर बताया। संदेह होने पर उसे थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसने फर्जी टीटी बनकर ट्रेन में ठगी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार उसने बताया कि वह पिछले आठ दिनों से फर्जी टीटी बनकर ट्रेनों में चेकिंग कर रहा था। जांच में उसके पास से 3320 रुपये, आईकार्ड, बैज बरामद किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें