फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए जलाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ओसपुर गांव निवासी प्रीति देवी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनकी शादी कलसिया गांव निवासी संजय कुमार के साथ छह मई वर्ष 2019 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे थे। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगे। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पेट्रोल से जलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। साथ ही 26 जनवरी वर्ष 2021 को मारपीट कर उसे मायके छोड़ गए। ससुरालियों ने धमकी दी कि दहेज की मांग पूरी होने पर ही घर में घुसने नहीं देंगे। 27 जनवरी 2021 को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि महिला के पति संजय, ससुर प्रताप, सास ऊषा, जेठ कंवरपाल व सोनू, देवर अरुण, जेठानी पिंकी व कोमल निवासी कलसिया, ननद संदीपा निवासी शिवगढ़, थाना पथरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें