II
I
I
I
Iशनिवार को भगवानपुर टोल प्लाजा के पास वन विभाग की टीम ने रोके ट्रक
I
Iट्रकों में भरे थे हाथी व अन्य वन जीव, जालंधर से पटना ले जा रहे थे
I
I
I
I वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों को ले जा रहे चार से पांच ट्रकों को रोक लिया और चालकों से जानकारी ली। साथ ही दस्तावेज दिखाने की बात कही लेकिन वह कुछ नहीं दिखा पाए। इस पर वन विभाग की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।
I
Iशनिवार देर शाम कुछ लोग चार से पांच ट्रकों में हाथी, घोड़ी और अन्य वन्य जीव व कुछ सामान भरकर भगवानपुर टोल प्लाजा के पास से गुजर रहे थे। किसी की नजर ट्रकों पर पड़ी तो उसने सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम पूनम, नरेंद्र सैनी, रेंजर विनय राठी टीम के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और ट्रकों को रोक लिया।
I
I
I
Iवन विभाग के अधिकारियों ने ट्रक में सवार लोगों से वन जीवों के बारे में जानकारी ली और कागज दिखाने की बात कही लेकिन वह कुछ दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस बीच पता चला कि वह जालंधर से पटना के लिए ट्रक लेकर निकले थे। वहीं, रेंजर विनय राठी ने बताया कि वन्य जीवों को ले जाने वालों ने तीन साल पहले दस्तावेज दिखाए हैं। अभी मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एक ट्रक में एक हाथी और अन्य में घोड़े भरे मिले हैं।I