फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार एक दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पति-पत्नी दोनों को अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति का उपचार अभी चल रहा है।
विज्ञापन




कस्बा भगवानपुर में खानपुर चौराहे के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल पति-पत्नी को अस्पताल लाया गया। वहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

महिला के पति का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम फुलबिंद्रा (26) निवासी रुहालकी दयालपुर है। महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक का पता लगा रही है। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें