फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक बाल-बाल बचा

Sun, 04 Oct 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
टायर में लगी आग, ऊर्जा निगम ने आपूर्ति बंद कराकर ट्रक को सुरक्षित हटवाया
विज्ञापन

सुल्तानपुर। फतवा गांव के निकट शनिवार शाम करीब पांच बजे झूलती हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक 18 टायर ट्रक में करंट फैल गया। इस दौरान ट्रक के एक टायर में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई, जिसके बाद ट्रक को सुरक्षित हटाया जा सका।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहादराबाद निवासी मुकम्मिल ट्रक चालक है। शनिवार शाम वह अपने ट्रक में भोगपुर क्षेत्र के एक क्रशर से मशीन लादकर रानीपोखरी एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक फतवा गांव के निकट पहुंचा, यहां झूल रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के ट्रक में लदी मशीन के संपर्क में आने से ट्रक में करंट फैल गया और कुछ ही देर में एक टायर में आग लग गई। स्थिति को देखते हुए चालक ने तत्काल ट्रक से छलांग लगा दी। इसके बाद डंडे की मदद से ट्रक को विद्युत लाइन से अलग करने का प्रयास किया। इसी दौरान उसे करंट का झटका भी लगा लेकिन झटका हल्का होने से वह सुरक्षित बच गया। घटना देखकर राहगीरों और ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम को सूचना दी। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के अधिकारी मनोज कुमार ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद ट्रक में हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित तरीके से हटाया गया और ट्रक को रास्ते से बाहर निकाला गया। कर्मचारियों ने जांच के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु की। ऊर्जा निगम के जेई मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित लाइन की आपूर्ति बंद कराई गई थी। ट्रक निकालने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। समय रहते आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें