लक्सर-हरिद्वार मार्ग से ग्रेनाइट पत्थर लेकर जा रहा एक ट्रक पीपली गांव के पास सोमवार रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक दोनों चोटिल हो गए।
सोमवार रात करीब 3:00 बजे लक्सर-हरिद्वार मार्ग से ग्रेनाइट पत्थर लेकर एक ट्रक हरिद्वार से होते हुए देहरादून जा रहा था। ट्रक जैसे ही पीपली गांव के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में सवार चालक और परिचालक चोटिल हो गए। राहगीरों ने चोटिल चालक और परिचालक को किसी तरह ट्रक से बाहर निकाल। उसके बाद चोटिल दोनों चालक और परिचालक उपचार के लिए किसी निजी डॉक्टर के पास चले गए। राहगीरों ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई है। दुर्घटना के वक्त सड़क किनारे कोई होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।