रुड़की। भारतीय गायिका आशा भोसले के निधन पर उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति, कलम साधना फाउंडेशन आदि संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अंतरराष्ट्रीय शायर और उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अफजल मंगलौरी ने आशा भोसले के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा की आशा भोसले की हार्दिक इच्छा थी कि वह हरिद्वार में गंगा के किनारे कोई संगीत की महफिल सजे और वह उसमें गंगा की आरती और स्तुति गाएं लेकिन ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। बताया कि दो वर्ष पूर्व आशा भोसले से मुंबई के यशराज स्टूडियो में अपने एक शिष्य मित्र प्रदीप शर्मा के गीत की रिकॉर्डिंग के अवसर पर मुलाकात की थी। संवाद