फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सुमंत सिंह की पुण्यतिथि पर स्मृति सभा आयोजित की

Sun, 12 Apr 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- आर्य उपवन रुड़की में यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार और विचार गोष्ठी के साथ महान व्यक्तित्व को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन


रुड़की। आर्य समाज के पुरोधा, चिंतक और शिक्षाविद स्व. सुमंत सिंह आर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार की ओर से आर्य उपवन रुड़की में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनके जीवन पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षाविद, समाजसेवी और आर्य समाज से जुड़े संत व पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, राज्यमंत्री डॉ. जयपाल सिंह और श्यामवीर सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. आर्य के जीवन और कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने उन्हें आदर्श शिक्षक, समाज सुधारक और राष्ट्रधर्म के सच्चे प्रहरी के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन सत्य, सादगी और सेवा के लिए समर्पित किया। मौके पर हाकम सिंह आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें