11 वर्ष पूर्व हुए बहुचर्चित बम ब्लास्ट में मारे गए नाबालिग छात्र तुषार धीमान की 12वीं बरसी पर लोकतांत्रिक जनमोर्चा (लोजमो) के संयोजक सुभाष सैनी ने उनके कृष्णा नगर रुड़की स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
छह दिसंबर 2014 को राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की के 11 वर्षीय छात्र तुषार धीमान की मौत बम ब्लास्ट में उस समय हुई थी। जब विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से आयोजित शौर्य दिवस कार्यक्रम डीएवी कॉलेज मैदान में चल रहा था जिसमें संगीत सोम और सुरेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे।
सुभाष सैनी ने बताया कि तुषार के पिता सतीश धीमान लोकतांत्रिक जन मोर्चा के सक्रिय सदस्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद एनआईए अब तक बम ब्लास्ट का खुलासा नहीं कर पाई और न ही पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी मिली। केवल तत्कालीन उत्तराखंड सरकार की ओर से 10 लाख रुपये मुआवजा दिया गया था। इस दौरान तुषार धीमान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।